दुर्ग पॉलीटेक्निक कॉलेज मेटलर्जी-98 बैच की सिल्वर जुबली पर एलुमनाई मीट का आयोजन: अलग-अलग राज्यों से पहुंचे सालों पुराने दोस्त… निशानी के लिए वृक्षारोपण भी किया

दुर्ग। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग के मेटलर्जी-98 बैच के छात्रों ने अपने पासआउट होने के 25 साल पूरे होने पर 16 सितंबर को एक विशेष एलुमनाई मीट का आयोजन किया। इस अद्वितीय और यादगार अवसर पर सभी पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दोस्तों को एक साथ जोड़कर अपनी पूर्व स्मृतियो को ताजा किया। इस अलुमनाई मीट का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग तथा रिवेरिया रिजॉर्ट दुर्ग में किया गया। इस मीट में मेटा–98 के भारत भर में फैले कुल 28 पूर्व छात्रों एकत्र हो कर अपनी पुरानी यादों को ताजगी देने का आनंद लिया और एक दूसरे के साथ अपनी सफलता की कहानियां साझा की।

इस मीट के दौरान, सभी पूर्व छात्रों ने अपने समय के अध्यापकों पॉलीटेक्निक के वर्तमान प्राचार्य, मेटलर्जी विभाग के सभी वर्तमान अध्यापक गणों का स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया तथा सभी का आशीर्वाद लिया। सभी पूर्व छात्रों ने अतिथियों तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों से अपने सफलता के क्षेत्र में अपने अनुभवों, विजयों, और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बातचीत की। साथ ही, वर्तमान के छात्रों को भी ज्ञान विनिमय और करियर विकास के लिए अमूल्य सलाह प्रदान की।

इस सांस्कृतिक और प्रोफेशनल आयोजन में सभी पुराने दोस्तों को अपने कॉलेज का एक बार फिर से भ्रमण करने का सौभाग्य मिला। इस अलुमनाई मीट से सभी पूर्व छात्रों के बीच एक मजबूत बंधन बना है जो सभी को नए और सुखद अवसरों की ओर ले जाएगा। सभी पूर्व छात्रों ने इस अलुमनाई मीट के चिरस्थाई करने के निशानी के तौर पर पॉलीटेक्निक परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अलुमनाई मीट के आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में किशोर वर्मा तथा अभिषेक चंद्राकर की महती भूमिका रही। मीट की सुखद स्मृतियों को संजोते हुए सभी छात्र जल्द ही फिर से मिलने का वादा किया और इसके साथ ही अपने अपने शहरों की ओर प्रस्थान कर गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग