CG में युवक की बेरहमी से हत्या: देर रात युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला… शव के पास से मिली शराब की बोतल और डिस्पोजल… पुलिस को दोस्तों पर शक

CG में युवक की बेरहमी से हत्या

क्राइम डेस्क। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर सिरगिट्टी पुलिस की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि कोरमी निवासी सुखनंदन धुरी (35 वर्ष) कुर्सी पर बैठा था। हमलावरों ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला किया है। जिससे कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उसकी मौत हो गई।

घर में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी हुई होगी और झगड़े के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस ने घटना स्थल की जांच की तो शराब की बोतल और डिस्पोजल ग्लास मिला। अक्सर युवक अपने दोस्तों को घर में बुलाकर उनके साथ शराब पीता था। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ कि तो पता चला कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह शादीशुदा है और एक बेटा भी है। उसके आदतन शराबी होने के चलते परेशान होकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई है। जिसके बाद से युवक घर में अकेले ही रहता था।

युवक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही परिजनों और पांच संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी नवीन देवांगन कहा कि, पड़ोस में रहने वालों से सूचना मिली कि घर में लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि, वह किन-किन लोगों के साथ शराब पिता था। साथ ही वारदात वाली रात वहां कौन मौजूद था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...