8वीं-10वीं पास युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर: रोजगार कार्यालय में 6 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर… 200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां

रायपुर। स्थानीय बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 06 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में जॉब फेयर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में न्यूनतम आठवीं-दसवीं पास युवाओं को लगभग 235 पदों पर भर्ती का अवसर मिलेगा। रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार रूपये से लेकर 45 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा।

इस जॉब फेयर में जैनिक्स नौकरी एंड कंन्सल्टेंसी रायपुर, मौर्या ढ़ाबा चरौदा, एलआईसी ऑफिस आरंग, अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर के माध्यम से आठवीं से लेकर ग्रेजुएट एवं कम्प्यूटर उत्तीर्ण अनुभवी और फ्रेशर सभी युवा रोजगार पा सकते हैं। जॉब फेयर के माध्यम से अकाउंटेट, टैली कॉलर, ग्राफिक्स डिजाईनर, हिन्दी टाईपिस्ट, वीडियो एडिटर, सेल्स एसोसिएट, तंदूरी शैफ, किचन हेेल्पर, नॉर्थ-साउथ इंडियन कुक, सर्विस असिस्टेंट, मार्केटिंग मैनेजर, एलआईसी एडवाईजर, सिक्योरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ट्रेडर एक्सक्यूटिव जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी अनुभव आदि दस्तावेजों के साथ जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को जॉब फेयर में होने वाली भर्तियों में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...