सड़क हादसे में आरक्षक की मौत: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार कांस्टेबल ने गवाई जान… SP कार्यालय में था पोस्टेड

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का दौर जारी है। इस बार रफ्तार की जद में पुलिस आरक्षक आ गए। सड़क हादसे में 50 वर्षीय आरक्षक राजकुमार सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जांजगीर-चांपा जिले के पुतपुरा और श्रीराम एनर्जी पेट्रोल पंप के बीच ये सड़क हादसा हुआ है। वहीं कोयले से भरा ट्रेलर वाहन भी थोड़ी दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके से ट्रेलर चालक फरार है, चालक की तलाश पुलिस कर रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक आरक्षक राजकुमार सोनी 11 अक्टूबर को अपना काम खत्म कर बिलासपुर अपने परिवार के पास गया था। वहीं गुरूवार सुबह करीब 9.30 बजे वह SP ऑफिस जांजगीर NH-49 मार्ग से आ रहा था। इसी दौरान NH 49 मार्ग में कोयले से भरा ट्रेलर जा रहा था। इस दौरान अन्य एक खराब पड़ी ट्रेलर को ओवर टेक करने के दौरान ट्रेलर चालक ने आरक्षक की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क किनारे दूर जा गिरा। हादसे में सिर और पैर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर भी सड़क के बीचों बीच जा पलटी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक 2 महीने पहले ट्रेनिंग में गया था। वह 6 अक्टूबर को वापस लौटा और अपनी ड्यूटी करने लगा था। आरक्षक एसपी कार्यालय में एएसपी अर्चना झा का रीडर था हादसे की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ट्रेलर चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...