वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी चंद्राकर डोर टू डोर कैंपेन में पहुंचे दशहरा मैदान, हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू किए प्रचार

भिलाई। वैशाली नगर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर जोरों -शोरों से अपना प्रचार कर रहे है। अपने चुनाव प्रचार के दिन की शुरुआत मुकेश चंद्राकर ने कुरूद में एक जातीय बैठक में हिस्सा लेकर किया जहां समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुकेश चंद्राकर को हर संभव मदद एवं समर्थन देने का भरोसा जताया, तत्पश्चात कोहका के हनुमान चौक पर आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया और उनको आशीर्वाद दिया, इस मौके पर महिलाओं ने बहुत उत्साह से मुकेश चंद्राकर का स्वागत किया।

इसके बाद सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए उन्होंने सुपेला मसीही मंदिर में गए और वहां रविवार की प्रार्थना सभा मे हिस्सा लिया जहां ईसाई समाज के लोगों ने शॉल से उनका स्वागत किया एवं उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर MIC मेंबर सीजू एंथोनी मौजूद थे। आज के अपने डोर टू डोर कैंपेन में मुकेश चंद्राकर वार्ड क्रमांक 15 दशहरा मैदान हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर अपना चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

मुकेश चंद्राकर घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद लिया। जनता ने बड़ी ही उल्लास के साथ अपने प्रिय प्रत्याशी का स्वागत किया, बच्चे खुशी से झूम उठे एवं बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, छाया पार्षद कन्हैया चुरहे, प्रवक्ता राजेश शर्मा, मोहन लाल गुप्ता, संजीत चक्रवर्ती,निरंजय बिसाई,राजेश कुमार साहू,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,दलविंदर सिंह सरपाल,कृष्णा सिंह,अरुण शर्मा,राजकुमार चौधरी,सुमिर सुखदेव,बजरंगी लाल,अनुराग साहू सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...