JCCJ से भिलाई नगर प्रत्याशी जहीर खान जनसंपर्क करने पहुंचे खुर्सीपार; जहीर ने कहा – कांग्रेस भाजपा से उब चुकी है जनता… तीसरे दल के दमदार दखल से भिलाई में रोचक हो गया मुकाबला

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इसके पहले सभी प्रत्याशी जनसंपर्क में जोर लगा रहे है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) के भिलाई नगर प्रत्याशी जहीर की जनसंपर्क यात्रा लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जोगी कांग्रेस की जनसंपर्क यात्रा भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंची। जहां रैली में बढ़ चढ़कर वार्डवासीयों ने हिस्सा लिया, समर्थकों ने कहा- पाँच साल बनाम पन्द्रह साल की लड़ाई में जोगी कांग्रेस भारी दिख रहा है नया चेहरा, इस बार जहीर को ही मौका देना है। जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोग जहीर का हांथ पकड़ कर उनका साथ देने की बात कह रहे है। जहीर खान ने कहा कि, कांग्रेस भाजपा से अब जनता उब चुकी है। तीसरे दल के दमदार दखल से भिलाई नगर में मुकाबला रोचक हो गया है। लोगों की माने तो जोगी कांग्रेस से जहीर खान दोनों प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...