CG में मंत्री के काफिले पर पथराव: गुरु रुद्र कुमार को आयी चोंटे… चुनाव प्रचार से लौटते वक्‍त हुई वारदात

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अज्ञात लोगों ने राज्य सरकार में मंत्री और नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया। इस घटना में मंत्री को चोट तो नहीं आई है, लेकिन उनके काफिले में शामिल गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।

बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रुद्र कुमार गुरु बुधवार देर रात दरअसल रात 10 बजे ग्राम झाल से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे तभी कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। मंत्री के काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थी, पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए और अंदर बैठे लोगो को चोट पहुंची है। मंत्री को भी चोट पहुंची है जिसका इलाज नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जा रहा है कि अचानक हुए घटनाक्रम से मंत्री का बीपी बढ़ गया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कार में रूद्र गुरु और उनकी माता मौजूद थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में रूद्र गुरु और उनकी मां को चोट तो नहीं पहुंची है, लेकिन काफिले में चल रहे उनके सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई है। उन्हें नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. पथराव की इस घटना में उनके काफिले में शामिल गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस ने इस बार अहिवारा सीट से वर्तमान विधायक मंत्री गुरु रुद्र कुमार को नवागढ़ क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने नवागढ़ से अपने मौजूदा विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काट दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...