दुर्ग ग्रामीण में BJP कैंडिडेट ललित चंद्राकर ने तेज किया अपना प्रचार: नेवई, स्टेशन मरोदा, इस्पात नगर में किया जनसंपर्क… कहा- कांग्रेस की नीतियों से नाराज लोगों का भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे क्षेत्र में आम जनता कांग्रेस की पांच साल के शासन में केवल धोखा खाया है, कोंग्रेसियों ने विकास केवल अपना व अपना परिवार का किया है, जनता के हित का कोई ध्यान नहीं रखा, अब इस चुनाव में कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गए है। जनता ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अपना समर्थन देने का मन बना लिया है। भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है लोगो का जुड़ाव भाजपा की ओर जारी है।

भाजपा प्रत्याशी चंद्राकार ने कहा कि, क्षेत्र मे कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है, जनता भाजपा के समर्थन के लिए आतुर है और खुलकर साथ आ गए है। भाजपा प्रत्याशी ने नेवई स्टेशन, मरोदा मोहारी टंकी, मरोदा इस्पात नगर, आई पी नगर, मैत्री नगर, कृष्णा टाकीज रोड व रिसाली क्षेत्र मे जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने जनसंपर्क यात्रा की शुरुवात दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली मंडल नेवई वार्ड 34,33,32 में परम पूज्य गुरु घासी दास बाबा की पूजा करके प्रारम्भ किया। उन्होंने वार्ड नागरिकों से आशिर्वाद लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी की आत्मीयता, स्नेह, और आशीर्वाद से निश्चित ही हम दुर्ग ग्रामीण विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का परचम लहराएंगे।

नेवई, स्टेशन मरोदा वार्ड 16 17 18 19 20 21, मौहारी क्षेत्र जन संपर्क के दौरान प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरी श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन,जिला मंत्री रोहित साहू,रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, विधि यादव,स्वीटी कौशिक, ललिता सिंहा, गजेंंद्री कोठारी, कंचन सिंह,नरेंद्र निर्मलकर,प्रवीण, नरेंद्र कोसेहरि,श्याम तिवारी,रवि नायक, तुलसी शुक्ला, प्रवीण, अभिषेक श्रीवास्तव, भोला, सागर,पार्वती, उपेंद्र रिगाड़ी,भागवत, गजेंद्र ठाकुर, गोपाल साहू,करुणा देशमुख, प्रेमलाल निर्मलकर, लक्ष्मी चंद दहाड़े,भागवत,दीपक लहरे, मुंशी कुर्रे,C.R.महिपाल, विनोद श्रीवास,तेजराम साहू,उपेंद्र युवराज,गोकरण मांडले, गजानंद ठाकुर,गोपाल साहू,धनेश्वरी साहू,इंदु साहू, पिंकी साहू,पुष्पा साहू,देवकी बाई साहू,सरिता साहू, राजू राम,राजेश यादव,हरीश श्याम तिवारी,बलिराम यादव,धर्मेंद्र कुर्रे, रविंद्र तिवारी,भोला मांझी,आदित्य तिवारी,रजत शर्मा, आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी लोग उपस्थित थे lइस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ प्रेमलाल निर्मलकर, लक्ष्मीचंद डहरे भागवत बुंदेला तोखराम साहू , गोकरण मंडले , गजानन ठाकुर गोपाल साहू , पिंकी साहू , गजानन ठाकुर , गोपाल साहू भागवत   आदि भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...