अहिवारा विधानसभा BJP प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने वार्डों में जाकर किया धुआंधार जनसंपर्क, घोषणा पत्र के वायदे गिनाकर मांगा समर्थन

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने के बाद दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसको मद्देनज़र रखते हुए अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोसेवाडा का जन आशीर्वाद प्रतिदिन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अहिवारा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में जाकर धुआंधार जनसंपर्क किया। इस दौरान डोमन लाल कोसेवाडा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के घोषणा पत्र के वायदे गिनाते हुए लोगों से समर्थन मांगा।

भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोसेवाडा के जन संपर्क में स्वस्फूर्त भीड़ उमड़ रही है। इसका नजारा अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र में साफ देखने को मिला। लोगों ने भाजपा उम्मीदवार का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने विजय तिलक लगाकर आरती उतारी और इस चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया।

भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा ने आज नाकापारा, संतोषी चौक, गणेश नगर जामुल, लवकुश नगर, लेबर कालोनी में जनसंपर्क कर देवतुल्य मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी 17 नवम्बर को अहिवारा विधानसभा विकास और विश्वास का नया इतिहास रचने जा रहा है। अहिवारा का हर देवतुल्य मतदाता क्षेत्र के विकास पर अपनी मोहर लगाते हुए कमल का बटन दबाने और भाजपा की प्रचण्ड महाविजय का भागीदार बनने संकल्पित है।

इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा के साथ अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, ग्राम वासी एवं गणमान्य नागरिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...