दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, बिखर गया परिवार; दो कारों में जबरदस्त टक्कर, BSP कर्मी और उसकी पत्नी की मौके पर मौत… दो बेटी और दामाद घायल; दूसरे कार में सवार व्यक्ति की…

  • दुर्ग से बेमेतरा जा रहा था परिवार
  • BSP कर्मी और उसकी पत्नी की मौके पर मौत
  • दूसरी कार में मौजूद व्यक्ति की भी हालत गंभीर

दुर्ग। दुर्ग जिले में दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दो कार की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे एक कार के परखच्चे उड़ गए। दरहसल नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम मेडेसरा में ये हादसा हुआ। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटी और दामाद घायल हो गए हैं। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। वहीं एक और बेटी का भी इलाज जारी है। सोमवार को ऑल्टो कार से सभी दुर्ग से बेमतरा जा रहे थे तभी धमधा रोड पर मेडेसरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। मृतक यमुना प्रसाद तिवारी बीएसपी कर्मी थे।

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि, ग्राम मेडेसरा में चार पहिया वाहन की आपस मे भिड़ंत हो गई है, यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। जिसमे एक कार क्रमांक CG 07 AK 9134 में पांच लोग सवार थे जिसमें घटना स्थल पर ही पति-पत्नी यमुना तिवारी दुर्ग पद्मनाभपुर निवासी और सुषमा तिवारी दुर्ग पद्मनाभपुर निवासी की मृत्यु हो गई। वही तीन अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है एवं दूसरी कार क्रमांक CG 25 AL 8240 में एक व्यक्ति सवार थे जिसे गंभीर चोट आने पर दुर्ग अस्पताल ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...