CG में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: गोंडवाना, छत्‍तीसगढ़ एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें हुई रद्द, जानिए वजह

बिलासपुर। भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू की जा रही है। इसके चलते मप्र और छत्तीसगढ़ में बहुत सी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

इस समय में इस खंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक ट्रेन संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक दुर्ग-इटारसी-दुर्ग के मध्य चलेगी तथा इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

रद्द होने वाली गाडियां

  • -दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • -दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • -दिनांक 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • -दिनांक 08, 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर– बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • -दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...