KH ग्रुप ऑफ स्कूल का स्पेशल एजुकेशनल प्रोग्राम: एजुकेशनल टूर के तहत नन्हे बच्चें पहुंचे धार्मिक स्थल… मंदिर, चर्च और गुरुद्वारा में स्टूडेंट्स ने की प्रार्थना

भिलाई। एजुकेशनल टूर के तहत केएच ग्रुप ऑफ स्कूल के द्वारा एक खास प्रोग्राम किया गया। जिसमें शनिवार, 9 दिसंबर को नर्सरी से केजी-2 तक के नन्हे स्टूडेंट्स को भिलाई क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया। टीचर्स के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचे नन्हे स्टूडेंट्स ने इस टूर का काफी लुत्फ उठाया और ढेर सारी जानकारियां पाई। केएच केसल एवं केएच वर्ल्ड स्कूल, जामुल के नन्हे स्टूडेंट सबसे पहले हाउसिंग बोर्ड स्थित “मार ग्रिगोरियस ओथ्रोडोक्स कथिड्रल” चर्च पहुंचे। चर्च स्थित गार्डन और यहां के प्रार्थना सभा को स्टूडेंट्स ने देखा। यहां के फादर शीनू चेरियन ने नन्हे स्टूडेंट का स्वागत किया और उन्हें प्रार्थना सभा स्थल के बारे में विस्तार से समझाया। यहां किस तरह से प्रार्थना की जाती है। प्रभु ईसा को मानने वाले ईसाई समुदाय किस तरह यहां आकर प्रार्थना करते हैं, उसे बारिकी से समझाया।

यहां से स्टूडेंट्स हाउसिंग बोर्ड स्थित “गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी” पहुंचे। प्रार्थना सभा में एक साथ बैठने के बाद यहां गुरुद्वारा कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट सरदुल सिंह ने नन्हे स्टूडेंट्स को “गुरुग्रंथ’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा एक ही है। वहां तक पहुंचने के विभिन्न रास्ते हैं। कई धर्म है इनके माध्यम से हम सभी को एक परमात्मा के पास ही पहुंचना है। गुरुद्वारा में सभी स्टूडेंट्स ने प्रार्थना की। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सभी स्टूडेंट्स को प्रसाद, चाकलेट और बिस्कुट का वितरण किया गया।

तत्पश्चात स्टूडेंट कालीबाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने मां दुर्गा, मां काली एवं भगवान शिव के मंदिरों के दर्शन किए। स्टूडेंट्स ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी प्रदीप मिश्रा ने सभी स्टूडेंट्स को टीका लगाया। यहां स्टूडेंट्स ने खूब मस्ती की। टीचर्स नीलम कृष्ण, पूजा राय, अरिफा सिद्दीकी, इशा तिवारी, मोनिका सिंह, प्रभजीत कौर, आरती महाराणा और प्रणति शर्मा ने बच्चों को संभाला और अनुशासन बनाए रखा। तीन धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर स्टूडेंट वापस बस से अपने-अपने स्कूल आ गए। स्कूल में सभी स्टूडेंट्स का स्वागत स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा एवं डायरेक्टर निश्चय झा ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...