CG ब्रेकिंग: पिकनिक मना कर लौट रहे स्कूली बस और स्कार्पियो में हुई जबरदस्त भिड़त… 4 बच्चों को आई गंभीर चोटें, टीचर का टूटा पैर… स्कार्पियो चालक भी घायल

पिकनिक मना कर लौट रहे स्कूली बस और स्कार्पियो में हुई जबरदस्त भिड़त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्कार्पियो और स्कूली बस में जोरदार भिडंत हो गई है। इस हादसे में कई स्कूली बच्चों की घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए रतनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में 4 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं, जबकि एक शिक्षक का पैर टूट गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भिड़ंत में स्कूली बस और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और स्कूली बस की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा रतनपुर ओवर ब्रिज के पास का है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8-10 लोग सवार थे, जबकि स्कूली बस में छात्र और शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे। इनमें से 4 छात्र घायल हुए हैं और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ हैं। चारों बच्चों को गंभीर चोटें आई है। स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है। घायलों का रतनपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...