सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो चालक कमीशन के बदले लाता था ग्राहक… नानी ही कराती थी जिस्मफरोशी का धंधा

आगरा। आगरा में एक होटल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एक नाबालिग लड़की को होटल के कमरे से पकड़ा गया। इसके साथ ही तीन लोग अरेस्ट किए गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि नाबालिग लड़की से उसकी नानी ही देह व्यापार कराती थी। किशोरी ने दावा किया है कि उसकी नानी ही उससे यह धंधा करवाती है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार पीड़िता की नानी और दो युवकों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि नानी उससे जबरन देह व्यापार करवाती थी और गिरफ्तार दोनों ऑटो रिक्शा चालक कमीशन के बदले ग्राहक लेकर आते थे।

मिली जानकारी के अनुसार मुक्त कराई गई नाबालिग को तीन साल पहले प्रयागराज के एक गैर सरकारी संगठन ने मुरादाबाद से मुक्त कराया था और उसे नारी निकेतन भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बाद में नानी ने लड़की का संरक्षण ले लिया और उसे आगर के शमशाबाद लेकर आई व दोबारा उससे देह व्यापार कराने लगी।

खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार दो रिक्शा चालकों की पहचान डूंगर सिंह उर्फ भोला और बलवीर राठौड़ के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ताजगंज के करबना स्थित होटल के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है जो घटना के बाद से फरार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...