रश्मिका मंदाना डीप फेक केस मामले में 4 संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे, मास्टरमाइंड की तलाश अभी भी जारी

डेस्क। फिल्म एनिमल के बाद अदाकारा रश्मिका मंदाना के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रणबीर कपूर की गीतांजलि का किरदार निभाकर रश्मिका ने सभी का दिल जीत लिया है. लेकिन बीते दिनों रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो काफी सुर्खियों में छाया था. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी देखने को मिला था. मामला इस कदर बढ़ गया था कि पुलिस को भी इसका हिस्सा बनना पड़ा. पुलिस रश्मिका के वायरल वीडियो की लगातार जांच कर रही है.

इसी बीच रश्मिका मंदाना के डीपफेक वायरल वीडियो को लेकर एक अपडेट सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों का पता लगाया है. हालांकि अभी भी पुलिस की जांच जारी है. पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एएनआई ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पुलिस का कहना है उन्होंने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीप फेक प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए उनका पता लगा लिया है. पुलिस की मानें तो ये कोई मेकर्स नहीं है बल्कि ये लोग अपलोडर हैं. मामले में अभी भी पुलिस, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी है.

बता दें, रश्मिका के डीप फेक वीडियो को देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा पाया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि कोई और लड़की है. इस वीडियो ने फैंस को हिलाकर रख दिया था. वहीं रश्मिका से पहले कई अदाकारा इस डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं. आलिया भट्ट, काजोल और कैटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस मामले पर कई सितारों ने अपनी चिंता जाहिर की थी. अमिताभ बच्चन ने इस तरह के मामलों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. इतना ही नहीं रश्मिका को बिग बी ने पूरा सपोर्ट भी किया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...