MLA रिकेश सेन ने वैशाली नगर के 60 हजार से ज्यादा पट्टे लौटाने दिए निर्देश: इस वजह से PM आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे हितग्राही… पढ़िए

भिलाई। छत्तीसगढ़ में पूर्व शासनकाल में नवीनीकरण और नियमितिकरण के लिए वैशाली नगर विधानसभा से जमा किए गए लगभग 62 हजार पट्टे जल्द ही पट्टाधारकों को लौटाए जाएंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने लंबे समय से जमा पट्टा प्रकरणों पर आज दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर मूल पट्टाधारकों को उनका पट्टा लौटाने कहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में पट्टा नवीनीकरण के लिए जमा करवाया गया था लेकिन पट्टा के मूल रूप को सभी पट्टाधारकों ने निर्माण के दौरान बदल अतिरिक्त निर्माण कर लिया जिससे पट्टा नियम के अनुसार उसका नवीनीकरण असंभव था।

पट्टा जमा होने की वजह से कई हितग्राही केंद्र शासन की आवास योजना के लाभ से वंचित थे, विधायक रिकेश सेन ने कलेक्टर से चर्चा कर सभी पट्टाधारकों को उनका पट्टा लौटाने कहा है ताकि पट्टाधारक मोदीजी की गारंटी योजना तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से सभी आवासहीन लोगों को पक्का मकान की योजना में आवेदन कर सकें।

गौरतलब हो कि वर्ष 1984 और 2003 में शासन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा में लगभग 62 हजार पट्टे बांटे गए थे जिनकी मियाद खत्म होने के बाद मूल पट्टाधारकों से पट्टा नवीनीकरण तथा नियमितिकरण के लिए जमा करवाए गए थे। पट्टा के लिए निर्धारित जगह के आलावा पट्टाधारकों द्वारा आस-पास कई जमीनों पर कब्जा कर उस पर भी निर्माण कर लिया था जिससे पट्टा नवीनीकरण की पात्रता से अधिकांश लोग वंचित हो गए। नवीनीकरण के लिए लंबे समय से जमा प्रकरणों पर न तो कोई निर्णय हुआ और न ही नवीनीकरण, जिससे विकसित भारत संकल्प यात्रा की योजनाओं का लाभ अनेक हितग्राही नहीं ले पा रहे थे क्योंकि उनके पट्टा की मूल प्रति कलेक्टोरेट में जमा थी। विधायक रिकेश सेन ने पहल कर ये सभी पट्टा लौटाने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...