दुर्ग में महिला टीचर की मौत: शीतकालीन सत्र की छुट्टी के बाद साल के पहले दिन जा रही थी स्कूल… रास्ते में कार ने उड़ाया, मौके पर ही शिक्षिका ने तोड़ा दम

  • दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर पतोरा नाला के पास हुआ हादसा
  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा
  • हादसे के बाद स्कूटी के उड़े परखच्चे

दुर्ग। नए साल के पहले दिन दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में एक महिला टीचर की मौत हो गई है। दरहसल पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउर झाल में रहने वाली अम्नेश्वरी कुर्रे अपने स्कूटी पर ग्राम पतोरा के स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थी। अंबेश्वरी कुर्रे पतोरा स्कूल में शिक्षिका है। शीतकालीन सत्र की छुट्टी समाप्त होने के बाद वे आज स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर पतोरा नाला के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही महिला टीचर अम्नेश्वरी की मौत हो गई। वहीं उसकी स्कूटी पूरी तरीका से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी की एक-एक पार्ट्स बिखरे पड़े हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कितनी स्पीड में रही होगी और हादसा कितना दर्दनाक है।

हादसे के बाद पुलिस को सुचना दी गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार भी रोड से निचे उतर गई। खबर लिखे जाने तक कार चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई हैं। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी हैं। हादसे के बाद ग्राम के लोगों में आक्रोश देखा गया। आपको बता दें, पाटन में लगातार इस प्रकार के सड़क हादसे होते हैं। जिसमें कई लोग जान गंवा देते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...