MLA रिकेश सेन 3 दिनी प्रवास पर: वैशाली नगर विधानसभा की विकासकारी योजनाओं के प्रस्ताव को लेकर सीएम और कैबिनेट मंत्रियों से करेंगे चर्चा… जल्द से जल्द कामों को स्वीकृत करने की करेंगे मांग

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन विगत दिनों संज्ञान में आईं जन समस्याओं सहित वैशाली नगर विधानसभा की विकासकारी योजनाओं के प्रस्ताव को भूतल पर लाने और इस विषय में तैयार कार्ययोजना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों से विमर्श हेतु तीन दिनी प्रवास पर जाएंगे।

विधायक सेन ने बताया कि कुछ प्रस्ताव केंद्र सरकार की स्वीकृति के भी हैं जो कि वैशाली नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी भी हैं। कुछ कार्य पूर्व की सरकार के अधीन थे, उनमें भी आमूलचूल परिवर्तन भी करना है। इन‌ सभी जनोपयोगी कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों व मंत्रालय से औपचारिक विमर्श होना है इसलिए तीन से चार दिन वैशाली नगर से बाहर प्रवास पर वो जा रहे हैं ताकि जल्द इन प्रस्तावों व योजनाओं को कार्यरूप में स्वीकृत एवं परिणित किया जा सके।

विधायक सेन ने कहा कि महीने भर में एकत्रित जनोपयोगी कार्य योजना को धरातल पर लाने, प्रस्तावों पर चर्चा जरूरी है इसलिए क्षेत्र की जनता के काम लेकर वो तीन से चार दिन विधानसभा से बाहर प्रवास पर होंगे। इस दौरान भेंट मुलाकात व जन कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...