CG में नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल: होम मिनिस्टर शर्मा का बड़ा बयान, बोले – नक्सली भी हमारे प्रदेश के युवा, चर्चा के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को घायल जवानों से मुलाकात की। घायल जवानों से मिलकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही शर्मा ने मिडिया से चर्चा में बताया कि, मैं परिवार वालों को अपना फोन नंबर देकर आया हूं। उनको किसी तरह की असुविधा हो तो सीधे मुझे कॉल किया जा सके। शर्मा ने कहा कि, पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है।

लेकिन मैं आज भी कह रहा हूं कि हमारी सरकार के साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि, नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। जिस तरह से बात करना है करें, लेकिन आईईडी ब्लास्ट करना या गला रेत देना ये सब खत्म करना चाहिए। भाजपा सरकार में नक्सली गतिविधि बढ़ने का मतलब यह है कि, नक्सलियों में बौखलाहट है। उनको समझ में आ गया है कि, अब उनके साथ क्या होने वाला है।

बीजापुर जिले के मुडवेंदी में हुए मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों का आरोप है कि, नए कैंप बनने के तीसरे ही दिन जवानों ने सड़क का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में 3 महीने की दुधमुही बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई और मां सोढ़ी मासे गंभीर रूप से घायल हो गई है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर फायरिंग में शामिल जवानों को सजा देने की बात कही है।

दरअसल, सोमवार को लगभग 5 बजे जिला बीजापुर के थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हुए थे। घटनास्थल के पास ही गांव होने की वजह से एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर गुजर रही थी। इस दौरान नक्सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में बच्ची को गोली लगी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एएसपी बीजापुर तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...