माइलस्टोन एकेडमी के स्टूडेंट्स पिकनिक के लिए पहुंचे मैत्रीबाग: बच्चों ने मौज-मस्ती के साथ किया नए वाइट टाइगर के शावकों का दीदार… डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने भी बच्चों का दिया साथ

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी के स्टूडेंट्स शनिवार को पिकनिक के लिए मैत्रीबाग पहुंचे। जहाँ उन्होनें दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय किया। पिकनींक में कक्षा छठवीं से कक्षा ग्यारहवीं तक के स्टूडेंट्स को मैत्रीबाग का भ्रमण करवाया गया। अपने साथियों के साथ पिकनिक पर जाने का उत्साह सभी विद्यार्थियों में देखते ही बनता था। सभी ने वहां बहुत मौज- मस्ती की। बहुत सारे खेलों का आनंद लिया। किसी समूह ने क्रिकेट का आनंद लिया तो कई बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे।

इसके साथ ही बच्चों ने मैत्रीगार्डेन में जन्मे वाइट टाइगर के नए शावकों का भी दीदार किया। आपको बात दें, हमारे भिलाई के मैत्रीबाग जू में व्हाइट टाइगर रोमा ने दो नर शावकों को जन्म दिया है, 8 सितंबर को दोनों शावकों का जन्म हुआ। इससे पहले व्हाइट टाइगर रक्षा ने भी 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था। अब मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है।

स्कूल के कई बच्चे समूह में बैठकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद उठा रहे थे। सभी विद्यार्थियों को मैत्रीबाग की रेल में बैठा कर भ्रमण भी करवाया गया। वहां से आकर सभी बच्चों ने अपने-अपने मित्रों के साथ भोजन का आनंद उठाया। बच्चों ने बहुत सारे पलों को कैमरे में कैद भी किया जो उनके लिए यादगार बन गया। हंसी खुशी हर पल का मजा लेते हुए बड़े ही अनुशासित तरीके से वे सभी अपने अपने घरों की ओर लौट गए। मैत्री बाग में डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को अपना साथ दिया। उन्होंने इन पलों को बच्चों के साथ यादगार बना दिया। पूरे माइलस्टोन परिवार ने सभी विद्यार्थियों के साथ इस दिन का आनंद उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...