रिसाली में विधायक ललित चंद्राकर का विजय जुलूस और आभार रैली स्थगित…नंदकुमार बघेल के निधन के बाद फैसला, विधायक चंद्राकर ने दी श्रद्धांजलि

भिलाई। आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का विजय जूलुस और आभार रैली का आयोजन किया गया था लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन की खबर के बाद जुलूस और रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब यह जुलूस और रैली कब निकाली जाएगी…? इस संबंध में जल्द ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन पूर्व सीएम के पिता के निधन के बाद इसे स्थगित करते हुए दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का निर्णय लिया है। वहीं विधायक ललित चंद्राकर ने भूपेश बघेल के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, बघेल परिवार की इस दुख की घड़ी में हम साथ है। उनके निधन से गहरा शोक है। इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर पाएगा।

आज तालपुरी से निकलने वाली था यात्रा…

आपको बता दें कि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की रैली आज सुबह 10 बजे से निकलने वाली थी। तालपुरी से यात्रा शुरू होती जो जोरातराई वार्ड- 37 में समाप्त होती।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...

भिलाई में CBI की दबिश : पीपी यार्ड में...

दुर्ग/भिलाई। रायपुर रेल मंडल के भिलाई-चरोदा स्थित पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे के...

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...