दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान: मोहल्ले वसीयो की बैठक लेकर युवाओं को दी ये हिदायत… समस्याएं सुन किया गया निराकरण

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के द्वारा एक बार फिर एक अच्छी पहल की गई। छावनी पुलिस ने मोहल्ले वसीयो की बैठक ली है जिसमे मोहल्लो के महिला पुरूष व युवा शामिल हुए.
सुंदर नगर के युवाओं को नशे से दूर रहने व ऑनलाइन/ सायबर ठगी से बचने की हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग रामगोपाल गर्ग के दिशा निर्देश पर दुर्ग जिला में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बँछोर के मार्गदर्शन में छावनी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के सुंदर नगर में जन सामान्य की मीटिंग ली गई जिसमें मोहल्ले के महिला पुरूष युवा शामिल हुए जिन्हें नशा व लडाई झगडे से दूर रहने ऑनलाइन /सायबर ठगी से बचने की हिदायत दी गई नशा बेचने वालो की तत्काल खबर देने हेतु कहा गया जिसे लोगो ने सहमति देते अपने मोहल्ले के युवाओं को गलत दिशा में न जाने व युवाओं को ये बात समझाने की बात कही गई। छावनी पुलिस द्वारा लोगो को समस्याओं को भी सुना गया दुर्ग पुलिस का यह जन संपर्क जारी रहेगा।

इस बैठक में थाना छावनी के निरीक्षक सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक अजय सिंह व स्टाफ एवं सुंदर नगर के लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...