CG कैबिनेट ब्रेकिंग: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, बेरोजगार युवाओं के पक्ष में लिया गया बड़ा फैसला, पढ़िए

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने फैसले की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारों के हित में बड़ा फैसला सरकार ने लिया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष के छुट की अवधि को आगामी पांच वर्ष तक बढ़ाया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई, पांच वर्ष की छूट अवधि को 01 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2028 तक अर्थात् पांच वर्ष तक बढ़ाए जाने एवं अन्य विशेष वर्गाें के लिए अधिकतम आयु सीमा में देय छूट को यथावत रखते हुए सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष यथावत निर्धारित रहेगी। यह छूट गृह (पुलिस) विभाग के लिए लागू नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2259 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसके पश्चात लगभग 5 वर्ष के बाद 04/10/2023 को जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाईन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद द्वारा पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए नवीन मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...