CG ब्रेकिंग: पेड़ से टकराई महिला फूड इंस्पेक्टर की कार… अधिकारी हुई गंभीर रूप से घायल… टक्कर में गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

पेड़ से टकराई महिला फूड इंस्पेक्टर की कार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में महिला फूड इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है की जब ये हादसा हुआ तब महिला अधिकारी खुद ही कार ड्राइव कर रही थी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम अटैंड करने सूकड़ीगहन से आमाडुला गांव जा रही फूड इंस्पेक्टर की कार पेड़ से जा टकराई। अधिकारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फूड इंस्पेक्टर कल्याणी मरकाम खुद ही कार चलाते सूकड़ीगहन से आमाडुला जा रही थी। तभी डौंडी थाना क्षेत्र के प्रकालकसा से बोहारड़ीहीं गांव के बीच जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं फूड इंस्पेक्टर को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, धर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...