22 जनवरी को कौशल्या धाम चंदखुरी में होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रायपुर। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम में 22 जनवरी की संध्या को रामोत्सव का भव्य आयोजन होगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद सुनील सोनी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार मानस गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य रामोत्सव का आयोजन माता कौशल्या धाम परिसर में शाम 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस मौके पर विशेष डाक टिकिट विमोचन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम में देंगे। इसके अलावा गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन प्रस्तुत किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...