भिलाई में कल “एक शाम श्री राम और राष्ट्र के नाम” के लिए “उत्कर्ष महोत्सव” का आयोजन… सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन सेन है गेस्ट, होंगे कई विभिन्न आयोजन

भिलाई। सियान वेलफेयर फोरम ऑफ छत्तीसगढ, भिलाई द्वारा दुर्गा नगर पश्चिम के दशहरा उद्यान में उत्कर्ष महोत्सव का आयोजन कल शाम 4:30 बजे किया गया है। सियान वेलफेयर फोरम ऑफ छत्तीसगढ, भिलाई की उपाध्यक्ष चंदा हिरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन, अतिथि पद्मश्री उषा बारले, आदित्य सिंह (पार्षद व एमआईसी सदस्य), महेश वर्मा (पार्षद), यशवंत साहू (एडिटर भिलाई टाईम्स) तथा सह अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव,सुदीप अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल हैं। कार्यक्रम में दिनभर विविध आयोजन होंगे जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, ड्रॉइंग पेटिंग, लोकगीत, नृत्य व सुंदरकांड का पाठ, वृक्षारोपण किया जाएगा। 2100 दीपो को प्रज्वलित कर श्री राम और राष्ट्र के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...