CG – एक्ट्रेस हुई ठगी का शिकार: प्रोड्यूसर बताकर बॉलीवुड हिरोइन बनाने का दिखाया झूठा सपना, रोल दिलाने के लिए 5 लाख रुपए, फिर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में की एक टीवी कलाकार धोखाधड़ी की शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने एक्ट्रेस को बॉलीवुड की फिल्म में हीरोइन का रोल दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में 5 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया। ठगी करने के बाद आरोपी पीडि़ता को ही नोटिस भेजकर धमकाने लगा था। इसकी शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शांति विहार डंगनिया निवासी लवली शर्मा मुंबई में टीवी सीरियल में काम करती हैं। वह काम के सिलसिले में कुछ समय पहले मुंबई गई थी। वहां टीवी सीरियल में छोटे रोल करने लगी थी। शूटिंग के दौरान उसकी पहचान राहुल रमन नाम के व्यक्ति से हुई।

इसके बाद दोनों की फोन में बातचीत होने लगी। दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान राहुल ने अपने आप को एक्टर और प्रोड्यूसर बताया था। बातचीत के दौरान ही राहुल ने उसने अपने टीवी सीरियल में अभिनेत्री का रोल और हिंदी फिल्मों में भी हीरोइन की भूमिका दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने पांच लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद लवली रायपुर आ गई। 23 मार्च 2023 को उसने राहुल के बताए बैंक खाते में 99 हजार रुपए, दूसरे दिन फिर 99 हजार रुपए जमा किया। 26 मार्च को दो हजार सहित कुल दो लाख रुपए दे दिए।

तीन लाख रुपए उसने मुंबई जाकर राहुल रमन को दिया। इस तरह उसने आरोपी को कुल 5 लाख रुपए दे दिए। रकम लेने के कुछ दिन बाद राहुल ने अचानक मुंबई छोड़ दिया। उसने लवली का फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने हीरोइन का रोल भी नहीं दिलाया। युवती उसे कॉल करती थी, तो वह अश्लील जवाब देने लगा। साथ ही उसने उल्टा युवती को नोटिस भेजकर उसकी फैमिली लाइफ बर्बाद करने का आरोप भी लगाने लगा। मामले की शिकायत पीडि़ता ने डीडी नगर थाने में की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...