बीच सड़क पर चार युवतियों ने उतार दिए कपड़े… लोगों ने की जमकर पिटाई, आखिर सड़क पर क्यों निर्वस्त्र हुईं लड़कियां… जानिए क्या है पूरा मामला

बीच सड़क पर चार युवतियों ने उतार दिए कपड़े

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के कारेलीबाग इलाके में एक लॉन्ड्री की दुकान से चार लड़कियों ने नकदी चुराई और भाग गईं। लॉन्ड्री के कर्मचारियों ने चारों को पकड़ लिया। इस हंगामे की बीच युवतियों के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ की पिटाई से बचने के लिए चारों लड़कियों ने नग्न होकर तमाशा किया। आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को कपड़े पहनाकर ले गई।

दुकान से पैसे लेकर भाग गईं लड़कियां
इस मामले पर डीसीपी जोन 4 पन्ना मोमाया ने बताया कि कारेलीबाग इलाके में पानी की टंकी के पास इंग्लैंड ड्राई क्लीनर नाम से कपड़े धोने की दुकान है। दुकान के मालिक अल्ताफ दोपहर को टिफिन लेने घर गए। इस समय दुकान का कर्मचारी इकबाल धोबी लॉन्ड्री में मौजूद था। इसी दौरान 4 लड़कियां दुकान में घुस आई और गल्ले से नकदी लेकर भाग गईं। महिलाओं को पैसा लेकर भागता देख इकबाल में शोर मचाया और चोरों के पीछे दौड़ पड़े।

चोरी किए गए 9300 रुपये बरामद कर लिए गए
अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि जब चोरों को पकड़ गया तो लड़कियां सार्वजनिक सड़क पर नग्न होकर घूमने लगीं। हालांकि, भीड़ ने महिलाओं के बेरहमी से पीटा। इस बीच भीड़ की पिटाई से बचने के लिए लड़कियां हाथ जोड़ने लगीं।

इसके बाद 181 महिला हेल्पलाइन टीम को बुलाकर सभी लड़कियों की काउंसलिंग की गई और चोरी किए गए 9300 रुपये बरामद कर लिए गए। फिलहाल इस मामले में कारेलीबाग पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...