CG – शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म: अस्पताल में भर्ती थी महिला, लोकेशन पूंछकर पहुंचा आरोपी… पति को कॉल रिकॉर्डिंग दिखाने की धमकी देकर किया रेप

शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक विवाहिता को युवक के द्वारा पुराने काल रिकॉर्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जूटमिल थाना क्षेत्र की एक युवती ने चक्रधरनगर थाना में 27 जनवरी शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आवेदन देकर साहिल महंत नामक युवक के खिलाफ मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर डरा-धमका कर दुष्कर्म करने की बात कही। आरोपी को चक्रधरनगर थाना पुलिस की टीम सारंगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास पिछले कई दिनों से कॉल आ रहा था, जिसे उसने ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन पहले पति से विवाद मन मुटाव होने पर मायके चली गई थी। जहां फिर एक अनजान नंबर से साहिल महंत ने संपर्क किया, जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी। पीड़ित युवती ने बताया कि नौ जनवरी को मायके से रायगढ़ इलाज कराने आई थी तो साहिल महंत कॉल कर लोकेशन पूछी और अस्पताल पहुंच गया।

अस्पताल में दोनों के पुराने कॉल रिकॉर्ड मोबाइल में दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर चक्रधरनगर के एक कॉलोनी ले जाकर मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर पुराने कॉल हिस्ट्री के स्क्रीनशॉट पति को भेज देने की धमकी दी। लोकलाज के भय से पीड़िता ने अपने घर में घटना नहीं बताई। साहिल द्वारा लगातार फोन कर परेशान करने से अपने पति और घरवालों को बताया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...