महिला SDM की हत्या: पति ने तकिए से मुंह-नाक दबाकर अपनी SDM पत्नी को मारा… फिर सबूत छुपाने वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिए खून से सने कपड़े… 24 घंटे में हुआ हाईप्रोफाइल केस का खुलासा

महिला SDM की हत्या

क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की शाहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा के ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. डिंडोरी पुलिस ने एसडीएम के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

बालाघाट रेंज आईजी मुकेश श्रीवास्तव और एसपी अखिल पटेल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने महज़ 24 घंटे ही अंदर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका एसडीएम निशा नापित के पति मनीष शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, SDM की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था. मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां निशा की नाक और मुंह से खून निकल रहा था. मामला हाई प्रोफाइल था. लिहाज़ा पुलिस ने टीम बनाकर कई एंगल से हत्या की जांच शुरू की. घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और FSL टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले.

दूसरी तरफ, पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया था कि तबीयत खराब होने के कारण एसडीएम निशा को अस्पताल लेकर गए थे और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, निशा की मौत करीब 4 से 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी.

इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मनीष ने हत्या करना कबूल लिया. मनीष ने बताया कि उसने तकिए से मुंह और नाक दबाकर अपनी एसडीएम पत्नी निशा नापित की हत्या को अंजाम दिया है.

एसपी अखिल पटेल के मुताबिक, दोनों की शादी साल सितंबर 2020 में हुई थी. दोनों शादी डॉट कॉम वेबसाइट के ज़रिये संपर्क में आये थे. जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज नहीं कराया था जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था.

पुलिस ने धारा 302, 304 बी और 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...