भिलाई में PM आवास पाने का बढ़िया मौका: निगम मुख्यालय में आज से ले सकते है मात्र 100 रूपए में आवेदन फॉर्म… आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी जानिए

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में किराए में निवासरत परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद का घर पाने का सुनहरा अवसर है। इसके लिए 01 फरवरी से निगम मुख्यालय में दस्तावेजों के साथ फाॅर्म जमा होना प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के ‘‘मोर मका -मोर आस’’ घटक अंतर्गत किरायेदारी में निवासरत परिवारों के लिये तृतीय चरण में सूर्या विहार के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, कृष्णा इंजी. काॅलेज के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, एनार स्टेट वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया सहित विभिन्न स्थानों पर निर्मित/निर्माणाधीन आवास आबंटन के लिये उपलब्ध है।

100 रू. में ले सकते है आवेदन फाॅर्म
योजना विभाग के प्रभारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि आवास आबंटन के लिये निर्धारित प्रारूप में पंजीयन आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस में 1 फरवरी से प्रतिदिन शाम 04 बजे तक नगर पालिक निगम, भिलाई मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा (आवास आबंटन शाखा) के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर से भिलाई निगम क्षेत्र का आधारकार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत कर तथा 100/- रू. का नगद भुगतान कर फाॅर्म प्राप्त किया जा सकता है । आवास आवंटन प्रक्रिया में तृतीय लिंग समुदाय, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिको को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से प्राप्त आवेदन भी होंगे जमा
1 फरवरी से फाॅर्म प्राप्त कर नागरिकगण सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भर कर निर्धारित कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर में 29 फरवरी तक जमा कर सकते है । आवेदन फाॅर्म के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी व नियम शर्त मुख्य कार्यालय में चस्पा की गई है जिसका अवलोकन कार्यालय अवधि मे किया जा सकता है। इसके अलावा भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से प्राप्त किये आवेदन पत्रों को भी आवश्यक दस्तावेज के साथ उक्त निर्धारित तिथि में जमा किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...