छत्तीसगढ़: जंगल में मिली अधजली लाश, सब्जी बेचता था मृतक, सौतेलों भाइयों पर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के फदहाखार के जंगल में एक अधजली लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। शव की पहचान रवि साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतक के दो सौतेले भाइयों ने मिलकर ही अपने भाई को मौत के घात उतार दिया। इसमें एक आरोपी का नाम नरेंद्र साहू है। ये मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 31 जनवरी की रात की है। जहां शहर से लगे बाइपास रोड स्थित फदहाखार के जंगल के मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने रविवार 4 फरवरी को अधजली लाश देखी थी। इसके बाद डायल 112 को इसकी जानकारी दी गई। लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की पहचान चांपा निवासी सब्जी कारोबारी रवि साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी थी। गुम इंसानों की भी जानकारी मांगी गई थी। मृतक की पहचान करने के लिए उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया था, ताकि उनके परिजन हुलिए से पहचान कर सके। पुलिस की जांच में पता चला कि एक व्यक्ति की अधजली लाश बोरे से ढंकी हुई रखी गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को शक था कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है। लेकिन इसमें भी पूरी सफलता नहीं मिलने पर अधजली लाश को बोरे में भर कर जंगल में फेंक दिया।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने अधजली लाश को जिस बोरी में बांध कर जंगल ले गए थे, उस बोरे के पास एक और बोरी पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने दूसरे बोरी में लिखे नंबर से जांच पड़ताल शुरू की। बोरी में लिखे नंबर के जरिए पुलिस गोदाम तक पहुंची। दरअसल, सब्जियों को वैसे ही बोरियों में भर कर सप्लाई किया जाता था। इस तरह मामले का खुलासा हुआ और शव की पहचान हुई। इससे पहले सिरगिट्‌टी टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि युवक की आयु 30 से 35 साल के बीच है। युवक की हत्या किसी दूसरी जगह की गई है, क्योंकि लाश बोरे में लिपटा हुआ मिला है। शव करीब 4 दिन पुरानी है। मृतक लाल व काले रंग की चेक शर्ट व नीले रंग का लोवर पहना हुआ है। मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला था। लेकिन शव की पहचान कर ली गई है। सिरगिट्टी से लगे फदहाखार जंगल शुरू से ही आपराधिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। इससे पहले भी यहां एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। एक अन्य हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी पुलिस से छुपने के लिए फदहाखार के जंगल में छिपे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 5 स्टार होटलों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल हयात में लाखों रुपये की ठगी और होटल का लैपटॉप लेकर फरार होने वाले देश के सबसे शातिर होटल...

नव्या मलिक ड्रग्स केस में SIT गठित, सप्लाई नेटवर्क...

रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित हाईप्रोफाइल नव्या मलिक ड्रग्स मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...