दुर्ग के नए IG के रूप में IPS राम गोपाल गर्ग ने लिया चार्ज: सेंट्रल डेप्यूटेशन में 7 साल CBI में भी रहे… IPS BN मीणा ने सौंपा पदभार

दुर्ग। दुर्ग जिले में नए IG के रूप में IPS रामगोपाल गर्ग ने पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर के परिपालन में सोमवार को दुर्ग रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। तत्कालीन IG बद्री नारायण मीणा ने IPS गर्ग को सौंपा।

सेंट्रल डेप्यूटेशन में 7 साल CBI में रहे
राम गोपाल गर्ग 7 वर्ष सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवं राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी रह कर शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करा कर आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किए।

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के पदभार ग्रहण बाद पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के सभी कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से मीटिंग लेकर परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीता पवार, पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्र, पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, सीएसपी छावनी आशीष बंछोर, स्टेनो श्रीनिवास राव, रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा, थाना प्रभारी भिलाई नगर राज कुमार लहरे, पीआरओ दुर्ग पुलिस आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित पु.म.नि.कार्या. दुर्ग रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...