बसंत पंचमी के अवसर पर देउरझाल के शासकीय प्राथमिक शाला में मनाया गया मातृ पितृ दिवस… मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ… छात्रों ने लिया आशीर्वाद

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम देउरझाल के प्राथमिक शाला में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही स्कूली बच्चों ने अपने पालकों का आरती उतारकर आशिर्वाद लिया। ज्ञान की देवी मां सरस्वती के बारे में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार साहू के द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती ने लोगों को ज्ञान एवं आवाज दी गई थीं। इस कारण से ज्ञान की देवी के रूप में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आज ही के दिन से मौसम में बदलाव आता है। साथ ही बसंत ऋतु का आगमन होता है।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनकी राम वर्मा, दिलीप कुर्रे ,पूर्व जनपद सदस्य चन्द्रावती क़ुर्रे ,प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार साहू, शिक्षक रोशन कुमार साहू,व हुसैन कुमार पाटिल, रामेश्वर देशलहरे, रानू साहू, नेत्री कोसरे, केशरी देशलहरे, सीता देशलहरे, सुनीता देशलहरे व अन्य पालकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...