दुर्ग विधायक वोरा दिल्ली रवाना: केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में होंगे शामिल…रवाना से पहले बोले- कांग्रेस पर अनावश्यक दबाव बनाने केंद्र सरकार ईडी, इंकम टैक्स व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है

भिलाई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष अरुण वोरा आज शाम की फ्लाईट से दिल्ली रवाना हो गए। ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिये हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई प्रमुख नेता पहले से दिल्ली पहुंच चुके हैं।

वोरा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों में पराजय तय देखकर केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी पर बनाने का प्रयास कर रही है।

पूर्व में भी केंद्र सरकार ने ईडी, सीबीआई और इंकम टैक्स का दुरुपयोग करते हुए इस तरह की कार्रवाई की है। भाजपा यह समझ ले कि कांग्रेस किसी भी तरह के दबाव में नहीं आने वाली है।

कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए और आजादी के बाद भी अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस नेताओं को न पहले किसी का डर था, न आज किसी का डर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...