विधायक देवेंद्र ने विधानसभा में उठाया साधराम हत्याकांड का मुद्दा, CBI जाँच की मांग के साथ नौकरी की कही बात, कांग्रेस विधायक निलंबित, दिया धरना…

रायपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कवर्धा में हुए साधराम यादव हत्याकांड का मुद्दा उठाया। आपको बता दे कि, 20 फरवरी को विधायक देवेंद्र कवर्धा लालपुर गांव पहुंच मृतक साधराम के परिजनों से भेंट कर उनकी मांगे सुनी थी। इस दौरान हुई समाज की बैठक के दौरान आवश्यक फैसलों के साथ ही विधायक देवेंद्र ने सदन में मुद्दा उठाने की बात कही थी। आज सदन में उठे साधराम हत्याकांड के मुद्दे पर विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने को लेकर बात रखी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बात को गंभीरता से रखते हुए मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का पक्ष रखा। दोनों पक्षों से संवाद के बीच मांग पूर्ण ना किए जाने को लेकर विपक्षी विधायक गर्भ गृह में धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके चलते सभी को निलंबित किया गया। जिसके बाद साधराम यादव की हत्याकांड को मुखरता से रखते हुए विधायकों ने सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

गौरतला है कि, विधायक देवेंद्र के 20 कवर्धा दौरे के दौरान समाज प्रमुखों ने उन्हें आज होने वाले न्याय रैली में सम्मिलित होने अपील की थी। विधानसभा की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत विधायक देवेंद्र अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ कवर्धा पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...