CG – बाल-बाल बचे BJP के लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणी महाराज: NH-43 पर कार-बाइक में हुई टक्कर… 3 युवक घायल… भाजपा नेता को भी आई चोटें

बाल-बाल बचे BJP के लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणी महाराज

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार चिंतामणी महाराज बीती रात एक हादसे का शिकार हो गए। कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में चिंतामणी महाराज को कुछ नहीं हुआ। इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैैं। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नेशनल हाईवे-43 पर रविवार रात को हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 7:30 बजे गहिलागुरु आश्रम से लौट रहे चिंतामणि महाराज की गाड़ी बासेन झूरी तालाब के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार लहराते हुए चिंतामणि महाराज की गाड़ी में साइड से जा टकराए। तेज रफ्तार में हुई टक्कर में तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चिंतामणि के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी ने हादसे की सूचना बतौली पुलिस को दी।

एकाएक तेज रफ्तार में बाइक सवारों के टकराने पर पायलट वाहन के चालक ने गाड़ी मोड़ी तो वाहन पलटते-पलटते बचा। जिससे पीछे की सीट पर बैठे चिंतामणि महाराज को भी चोटें आईं और वे मामूली रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल बाइक सवारों में ग्राम पंचायत गोविंदपुर निवासी संदीप (24), तिलक मझवार (19) और दीपक माझवार (16) शामिल हैं। तीनों को बतौली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल संदीप को रायपुर रेफर कर दिया गया। उसे रात को ही रायपुर रवाना कर दिया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो अन्य घायलों की हालत ठीक है।

हादसे की सूचना पर परिजन रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा बतौली पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रविवार को परिवार में किसी की मौत होने के कारण दशगात्र का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद तीनों युवक बाइक से बतौली की ओर गए थे। संभवतः तीनों ने शराब पी और वापस गोविंदपुर लौट रहे थे, इसी बीच हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...