अगर आपने भी नहीं पटाया है संपत्ति कर तो हो जाए सावधान: निगम ने 14 दुकानों को किया सील, अब कुर्की कर निगम वसूलेगा बकाया… छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे टैक्स काऊंटर

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति कर नहीं पटाने की वजह से 14 दुकानों को सील कर दिया है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए भवन स्वामी को विधिवत नोटिस के बाद कुर्की वारंट जारी कर जोन को निर्देशित किये है कि बकायादारो द्वारा निगम के देय करो का भुगतान नहीं किये जाने पर कुर्की की कार्रवाई कर बकाया राशि की वसूली की जाये।

इसी क्रम में कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में निवासरत मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकान जिसका संपत्तिकर बकाया राशि 6 लाख 82 हजार 3 सौ 32 रूपया तथा स्मृति नगर निवासी श्यामाचरण पाण्डेय के द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 3 लाख 25 हजार 7 सौ 45 रूपया जमा नहीं करने के कारण उनके 8 दुकानों को जोन 1 सहायक राजस्व अधिकारी की टीम ने 14 दुकान को सील बंद किया है।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे टैक्स काऊंटर
वित्तीय वर्ष समाप्ति पर निगम द्वारा भवन स्वामियों को सुविधा प्रदान करने के लिए निगम मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के संपत्तिकर काउन्टर अवकाश दिनो में खुले रखने के निर्देश आयुक्त ने वसूली एजेंसी को दिये है। नागरिक अवकाश अवधि में भी निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निगम संबंधी देय करो का भुगतान कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...