महादेव सट्टा बुक मामले में ED की पुणे में रेड: 1 करोड़ रूपए से अधिक कैश के साथ 5 पकड़ाएं… पूछताछ के लिए आरोपियों को रायपुर लेकर आ रही टीम

पुणे। महादेव सट्‌टा बुक मामले में बड़ा अपडेट शामे आ रहा है। ऑनलाइन सट्टा के इस केस में रायपुर ED की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे के कात्रज में रेड मारी है। दैनिक भास्कर डिजिटल की एक खबर के अनुसार, इस दौरान लोटस 365 ऐप से जुड़े लोगों के ठिकानों से 1.20 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। वहीं 5 आरोपियों को ED की टीम ने पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को ED की टीम उन्हें रायपुर लेकर आ रही है।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले महादेव सट्टा बुक केस में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और लेन-देन के आरोप में कोलकाता से सूरज चौखानी को गिरफ्तार किया था। वहीं ऐप के मेन ऑपरेटर बताया जा रहे गिरीश तलरेजा की भोपाल से गिरफ्तारी हुई थी। तलरेजा पर महादेव बुक से जुड़े लोटस 365 सट्टा ऐप के मुख्य संचालनकर्ता होने का भी आरोप है।

महादेव सत्ता बुक केस में सोमवार को ED ने गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे है। दोनों अरोपियों को 11 मार्च को फिर से स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम जल्द ही सट्टा बुकसे जुड़े अन्य लोगो पर शिकंजा कस सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...