वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की मांग पर MIC की मुहर: इस इलाके में लगेगी आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रतिमा…निगम महापौर परिषद ने में लगी कई प्रस्तावों पर मुहर; जानिए

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बुधवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई प्रस्तावों पर MIC की मुहर लगी। जिसमें आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रतिमा स्थापना एवं कीर्ति स्तम्भ निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए अन्य 7 प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बता दें कि वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रतिमा लगाने की पहल की थी। इस कार्य के लिए एमआईसी की मंजूरी जरूरी थी। अब वो मंजूरी मिल गई है।

बैठक में आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रतिमा स्थापना जोन-1 क्षेत्र के नेहरू नगर में समुचित स्थान पर प्रतिमा स्थापना तथा कीर्ति स्तम्भ स्थापित किये जाने के प्रस्ताव पर विचार पश्चात सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रस्तुत प्रस्ताव पर स्थल चयन एवं ड्राईंग डिजाईन के साथ प्रस्ताव तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसी प्रकार जोन-3 संतोषीपारा में स्थित डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के संचालन संधारण हेतु निविदा प्राप्त वर्तमान एजेसी के लिए 6 माह की वृद्वि करते हुए आगामी 2 वर्ष के लिए पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आंगनबाड़ी के रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही भू-आबंटन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लालचंद वर्मा, केशव चैबे, मालती ठाकुर, चन्द्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त, विभागीय सचिव एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...