CG में कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व CM बघेल के करीबी ने महामंत्री ने दिया इस्तीफा… इधर Ex MLA और ओबीसी विभाग के पूर्व अध्‍यक्ष हुए भाजपा में शामिल

रायपुर। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पहले लगातार झटके मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफों का दौर शुरू हो रहा है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा के बाद बिलासपुर संभाग के दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्रकार ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों नेताओं के साथ ही कुछ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

वहीं अब खबर आ रही है की कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्‍ला ने पार्टी ने इस्‍तीफा दे दिया है। पीसीसी अध्‍यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने इस्‍तीफा में उन्‍होंने पार्टी पर विचारधारा से हटने और तुष्टिकरण की दिशा में बढ़ने का आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी में पर अपनी उपेक्षा और अपमान का भी आरोप लगाया है। शुक्‍ला को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...