CG – साली ने किया लव मैरिज तो जीजा हुआ नाराज… गुस्से में आकर खुद को लगा ली आग… 60% झुलसा शरीर, हालत नाजुक, जानिए क्या है पूरा मामला

साली ने किया लव मैरिज तो जीजा हुआ नाराज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। साली के प्रेम विवाह करने पर जीजा ने खुद को आग लगा ली है, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक करीब 60 फीसदी जल चुका। इधर पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती ने पिछले दिनों अपने प्रेमी संग भागकर शादी कर ली थी। शादी की बात से जीजा काफी नाराज चल रहा था। उसने साली से बात करना भी बंद कर दिया था। वहीं ससुराल में दामाद ने ये भी कह दिया था कि अगर लव मैरिज के बाद साली इस घर में लौटी, वो फिर अपने ससुराल कभी नहीं आयेगा।

इधर कुछ दिन के लिए युवक की पत्नी मायके गयी थी। जब पत्नी को वो वापस लाने के लिए वो ससुराल पहुंचा, तो उसे पता चला कि लव मैरिज करने वाली साली भी वापस आ रही है। सुनते ही दामाद का पारा चढ़ गया। ससुराल में ही दामाद ने पहले तो जमकर बवाल किया, फिर पत्नी ने भी झगड़ा करना शुरू कर दिया।

गुस्से में ही दामाद ने ससुराल में खुद को आग के हवाले कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया और तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को बिलासपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है। रायपुर के मेकाहारा में उसका इलाज चल रहा है। इधर मरीज की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...