छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी… हादसे में एक महिला सहित 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वही 1 युवती घायल है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकालकर पीएम के लिए भेजा।

सभी मृतक कोरबा के रहने वाले थे। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंच गई है। हादसे के बाद मृतको के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार कोरबा के निवासी है, जो कोरबा से अर्टिगा कार से 5 लोग बिलासपुर आ की ओर जा रहे थे। इसी बीच सुबह 3 से 4 बजे के आस पास वे ग्राम भरारी के पास पहुंचे जहां उनकी कार खड़ी ट्रेलर में जा कर घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि, 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक महिला को घायल अवस्था मे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...