CM ने दिया इस्तीफा: मुख्यमंत्री ने दिया राज्यपाल को इस्तीफा, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

CM ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।

सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा
खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...