IPS राहुल भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: इस विभाग का मिला एडिशनल चार्ज… सीएम के सेक्रेटरी के साथ-साथ ये जिम्मेदारी भी सौंपी… पढ़िए आईपीएस का अब तक का सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने IPS राहुल भगत को नयी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

IPS राहुल भगत के बारे में –

बता दें, जब विष्णुदेव साय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री थे। उस वक्त राहुल भगत को प्रतिनियुक्ति के लिए लेकर आए थे। राहुल भगत पहले ऐसे आईपीएस हैं जिन्हें पुलिस विभाग से से बाहर के विभाग मिले हैं। उन्हें भारत सरकार में श्रम और रोजगार विभाग में निदेशक बनाया गया था।

राहुल भगत की पढ़ाई के बारे में बात की जाए तो उन्होंने पीजीडीएम मार्केटिंग एंड टेलीकॉम में डिग्री ली है। इसके बाद 2004 में यूपीएससी में पास होकर 2005 में आईपीएस बन गए थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1974 में हुआ है। जानकरी के मुताबकि, वे काफी साफ सुथरी छवि के आईपीएस रहे हैं। यही कारण है कि, सीएम साय को वो काफी पहली से पसंद आते हैं।

राहुल भगत कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रहे हैं। रायगढ़ के एसपी रहते वक्त सीएम साय से मुलाकात हुई। उस वक्त सीएम साय रायगढ़ के सांसद रह चुके हैं। 2014 में वे रायगढ़ लोकसभा से सांसद बने।

2016 में डेपुटेशन पर इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय के पर्सनल सेक्रेटरी बन कर राहुल भगत दिल्ली गए थे। यानी सीएम साय के लिए राहुल भगत बेहत खास माने जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...