अजब-गजब: साली के प्यार में पागल जीजा ने कर दिया बड़ा कांड! लेकर हुआ फरार, एक हफ्ते बाद होने वाली थी साली की शादी, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

साली के प्यार में पागल जीजा ने कर दिया बड़ा कांड!

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां घर के दामाद ने ही घर की इज्जत निलाम करने का इंतजाम कर दिया. दरअसल, साली के प्यार में पागल जीजा उसे लेकर फरार हो गया. लड़की की एक सप्ताह बाद शादी होनी है. शादी से ठीक पहले दामाद के इस करतूत पर लड़की के परीजनों ने उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुआ पैगंबरपुर मोहल्ला का है. लड़की के घरवालों ने अपने दामाद पर लड़की का अपहरण करने का केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने जीजा-साली की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के बाद लड़की की शादी होने वाली थी. उससे पहले ही वह अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई. लड़की की मां ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लड़की की मां बताया कि उसका दामाद दूसरी बार उसकी बेटी को लेकर भागा है. परिजनों ने बताया कि जीजा और साली पहले भी प्रेम प्रसंग में घर से भाग चुके थे. उस वक्त रिश्तेदारों और घरवालों की ओर से एक पंचायती करवाई गई थी. जिसके बाद लड़की वापस घर आ गई थी. अब उसकी शादी तय हो चुकी थी और एक सप्ताह के बाद उसका विवाह होना था. लेकिन इससे पहले लड़की फिर से अपने जीजा के साथ घर से भाग गई.

बताया जा रहा है कि वह कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जाने के बहाने अपने घर से निकली थी और अपने जीजा के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद परीजनों ने अहियापुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पूरे मामले पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है. इसी तरह का एक मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवाराघाट दामोदरपुर इलाके से सामने आया है. यहां दुल्हन की बहन शादी में वीडियोग्राफी करने आए कैमरामैन के साथ फरार हो गई. लड़की के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...