छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच क्रॉस फायरिंग में महिला को लगी गोली: सर्चिंग में निकली थी टीम, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप… SP ने दी जानकारी

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक महिला को गोली लग गई है। घायल महिला का नाम राजे ओयाम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पीठ में गोली लगी है। भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जगदलपुर रेफेर किया गया है। आपको बता दें कि, कल सर्चिंग पर निकली फोर्स की बोड़गा गांव के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। वहीं ग्रामीणों द्वारा घर मे घुस कर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में SP जितेंद्र यादव ने साफ किया है कि, मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में महिला को गोली लगी है। जानकर के लिए बताते चले कि, 30 जनवरी को इसी गांव के एक युवक की क्रॉस फायरिंग में मौत हुई थी। बीजापुर SP ने क्रॉस फायरिंग की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है।

11 मार्च को बोड़गा के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम बोड़गा, ताकीलोड, उसपरी की ओर निकले थे। 12 मार्च के लगभग दोहपर 3 बजे बोड़गा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सर्च करने पर घटना स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।

क्रॉस फायरिंग के दौरान ही बोड़गा निवासी राजे ओयाम उम्र 44 वर्ष को गोली लग गई थी। पीड़ित परिवार की सहायता हेतु तत्काल पहुंचे पुलिस बल। ब्लड की आवश्यकता हुई तो घायल महिला के ब्लड ग्रुप वाले जवान भी घायल महिला के साथ मेडिकल कॉलेज रवाना किये गये है। मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ माओवादियों सदस्य के घायल होने की जानकारी भी प्राप्त हुई। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...