भिलाई स्टील प्लांट में बीती रात हादसा: अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में लगी भीषण आग… कर्मचारियों में मची अफरा तफरी, फायर बिर्गेड ने पाया काबू… जानिए इस टावर का क्या है उपयोग?

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में बुधवार देर रात एक हादसा हुआ। कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में भीषण आग लग गई। कोक ओवन में मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु इस आगजनी की घटना के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी लगते ही आला अफसर भी मौका पर पहुंच गए थे। संयंत्र प्रबंधन को भारी नुकसान होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है। आग लगने से प्रोडक्शन का पूरा काम ठप पड़ गया है। करोड़ों रुपए के नुकसान की बात सामने रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि आग कैसे लगी और उससे कितना नुकसान हुआ है। हादसे की जांच के लिए बीएसपी प्रबंधन की ओर से एक टीम भी गठित की जाएगी।

जिस अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में आग लगा है, वो नई टेक्नोलॉजी से बना और काफी महंगा बताया जा रहा है। प्रोसेस की बात करें, तो कोक ओवन की बैटरी-11 से जो गैस निकलती है, उसे फिल्टर करके अमोनिया को अलग किया जाता है। बाई प्रोडक्ट को अलग करने की प्रक्रिया में जो गैस निकलती है, उसे आगे मिल एरिया में भेजते हैं। ये काम अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर के जरिए होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...