अब भिलाई का ये चौक जाना जाएगा गौ माता राष्ट्र माता चौक के नाम से… सामान्य सभा में नाम हुआ पारित… कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने महापौर और समस्त पार्षद गणों का जताया आभार

भिलाई। गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज ने भिलाई से 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना दिया था।


इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल भी उपस्थित थे। 15 मार्च को निगम सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में बहुमत के आधार पर छावनी चौक का नामकरण गौ माता राष्ट्र माता चौक के नाम से पारित किया गया। जिससे आमजनों में हर्ष का माहौल है। इसलिए आज वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र यादव ने महापौर और समस्त पार्षदगणों का आभार व्यक्त किया। चौक के नामकरण के पश्चात आज धर्मेंद्र यादव ने महापौर से मुलाकात कर गौ माता राष्ट्र माता चौक के सौंदर्य करण की मांग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...