CG – नाबालिग छात्रा का अपहरण कर रेप: घूम कर लौट रही स्कूली छात्रा का किया अपहरण… 3 तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म… फिर बीच रस्ते छोड़कर हुआ फरार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक दसवीं क्लास की नाबालिक छात्रा का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी व उसके साथी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया हैं।

पूरा घटनाक्रम बलरामपुर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक किशोरी अपहरण और दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। पुलिस की माने तो स्कूल में पढ़ने वाली ये किशोरी 9 जून को अपने दादाजी के घर घुमने गयी हुई थी।

यहां से 14 जून को वह बस से वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी उसके परिचित विजय कोड़ाकू नामक युवक ने उसे कॉल कर उसकी जानकारी ली। किशोरी ने बस से अपने गांव लौटने की जानकारी दी, तब आरोपी युवक ने बाइक से उसके गांव तक छोड़ने की बात कहकर उसे बीच रास्ते में ही बस से उतार उतार लिया गया।

इसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपने सूने मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इस घटना से सहमी किशोरी ने आरोपी विजय के मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दे दी। युवक को इस बात की जानकारी लगते ही वह किशोरी को जबरन अपने साथ लेकर अंबिकापुर ले गया।

यहां उसने अपने साथी प्रमोद के घर पर किशोरी को रखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। तीन दिन तक बंधक बनाये जाने के बाद 17 जून को आरोपी ने किशोरी को रात के वक्त बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से सहमी किशोरी ने घर ना जाकर गांव के स्कूल में सारी रात बिताई।

दूसरे दिन सुबह जब गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी पीड़ित किशोरी के परिजनों को दी, तब परिजन उसके पास पहुंचे। किशोरी की आप बीती सुनने के बाद परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज करायी गयी।

इसके बाद पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर देर रात ही छापामार कार्रवाई कर विजय कोड़ाकू और उसके साथी प्रमोद को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...